Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2025
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 योजना के तहत किसानों को हर किस्त में ₹1000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अगर आप भी इस योजना में रजिस्टर्ड हैं तो बेहद जरूरी और फायदेमंद होने वाला है। इस योजना की चौथी किस्त कब आने वाली है? किन किसानों को यह किस्त मिलेगी? किसे नहीं मिलेगी? और किन जरूरी दस्तावेजों और प्रक्रियाओं को पूरा करना अनिवार्य है ताकि आपको समय पर भुगतान मिल सके। इसके अलावा पीएम किसान योजना से
जुड़ी 20वीं किस्त की अपडेट भी साझा करेंगे क्योंकि इसका सीधा संबंध भी मुख्यमंत्री किसान योजना से जुड़ता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 30 जून 2024 को की थी। इस योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों को साल में तीन या चार बार ₹1000 की राशि दी जाती है ताकि किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिल सके।
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 का उदेश्य
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 योजना का उद्देश्य यही है कि किसानों को कृषि के लिए जरूरी साधन जुटाने में थोड़ी राहत मिल सके और वह आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना की पहली किस्त 30 जून 2024 को ट्रांसफर की गई थी। उसके बाद दूसरी और तीसरी किस्त 173 दिसंबर 2024 को किसानों के खातों में
भेजी गई थी। अब बारी है चौथी किस्त की। बहुत से किसान भाई बहन यह सवाल कर रहे हैं कि अगली किस्त कब आएगी? तो इसका उत्तर यही है कि संभावना जताई जा रही है कि 30 जून 2025 तक चौथी किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसी दिन इस योजना का 1 वर्ष पूरा हो रहा है और
आमतौर पर योजनाएं साल भर में तीन से चार किस्तों में भुगतान करती हैं। राज्य सरकार द्वारा अब तक इस Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 के अंतर्गत 70 लाख से भी अधिक किसानों को सीधे डीबीटी के माध्यम से 700 करोड़ से अधिक की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। इसके अलावा 200 करोड़ से अधिक की राशि लगभग 3.25 लाख पशुपालकों
को भी सहायता स्वरूप दी गई है। इसका मतलब यह है कि सरकार की मंशा और व्यवस्था दोनों ही किसानों को लाभ पहुंचाने में सक्रिय है। अगर आप भी इस योजना में पात्र हैं तो आपको चौथी किस्त भी समय पर मिलने की पूरी संभावना है।
इन 5 कारणों से रुक सकता है आपका किश्त
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 : कई बार किसान इस सोच में पड़ जाते हैं कि उन्हें अगली किस्त क्यों नहीं मिली या पिछली किस्त का भुगतान क्यों अटका हुआ है? इसका सबसे बड़ा कारण यही होता है कि पात्रता की शर्तें पूरी नहीं की गई होती हैं। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी चीजें सुनिश्चित करनी होंगी।
सबसे पहले तो आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए ताकि राशि का डीबीटी ट्रांसफर सफलतापूक हो सके। इसके अलावा आपकी ईकेवाईसी पूरी होनी चाहिए और आपकी जमीन की जानकारी यानी लैंड रिकॉर्ड की सीडिंग भी ऑनलाइन सिस्टम में अपडेट होनी चाहिए।अगर आपने यह सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है
तो आप निश्चिंत रहें। आपको चौथी किस्त का लाभ जरूर मिलेगा। लेकिन जिन किसानों ने इनमें से कोई भी काम अधूरा छोड़ रखा है उन्हें अगली किस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए मेरा यही सुझाव रहेगा कि तुरंत जाकर अपने पीएम किसान योजना की वेबसाइट या पीएफएमएस की साइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक करें।
अगर वहां आपका स्टेटस डन दिखा रहा है और आधार बैंक लिंकिंग ईकेवाईसी आदि अपडेट हैं तो आपको अगली किस्त मिलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

किन किसानों को नहीं मिलेगी चौथी किस्त?
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2025: सवाल यह उठता है कि कौन से किसान हैं जिन्हें अगली किस्त नहीं मिलेगी? तो सीधी सी बात है जिन किसानों ने अपनी फॉर्मर आईडी आधार बैंक लिंकिंग लैंड सीडिंग या ईकेवाईसी पूरी नहीं की है उनके खाते में अगली किस्त नहीं ट्रांसफर की जाएगी। बहुत से किसान ऐसे हैं जो समझते हैं कि उन्होंने एक बार रजिस्ट्रेशन करा लिया तो अब उन्हें
हर बार पैसा मिलता रहेगा। लेकिन यह सच नहीं है। हर किस्त से पहले आपके दस्तावेजों की जांच की जाती है और अगर कोई जानकारी अधूरी पाई गई तो उस किस्त का भुगतान रोक दिया जाता है। इसलिए अभी वक्त है। अपने सभी डॉक्यूमेंट्स को अपडेट कर लीजिए। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें पारदर्शिता को पूरी तरह से
अपनाया गया है। सभी भुगतानों को डीबीटी के माध्यम से किया जाता है ताकि बिचौलियों की कोई भूमिका ना हो और पैसा सीधे किसान के खाते में पहुंचे। इसी वजह से सरकार हर चरण में आपकी जानकारी की पुष्टि करती है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद जागरूक रहें और समय-समय पर अपने स्टेटस को चेक करते रहें।
ई-केवाईसी पूरा न होने पर क्या करें?
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 : अगर आपने अब तक अपने डॉक्यूमेंट्स अपडेट नहीं किए हैं तो देर ना करें। 30 जून 2025 की तारीख करीब है और यह बहुत ही अहम समय है। हो सकता है पेमेंट इसी तारीख तक ट्रांसफर कर दिया जाए या फिर उससे पहले भी किया जा सकता है। लेकिन अगर आपके डॉक्यूमेंट्स सही नहीं है तो फिर इस मौके को आप खो देंगे। इसलिए
जितना जल्दी हो सके अपनी फॉर्मर आईडी आधार लिंकिंग बैंक खाते की जांच और ईकेवाईसी पूरा कर लें। आपका एक छोटा सा कदम आपको ₹1000 की चौथी किस्त दिला सकता है जो आपकी खेती के कामों में सहायक हो सकता है। यह राशि भले छोटी लगे लेकिन सही समय पर आने वाली यह मदद बहुत उपयोगी साबित होती है।
NOTE -
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 : अब एक और जरूरी जानकारी यह है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी अब 20वीं किस्त का पेमेंट प्रोसेस किया जा रहा है। इसका सीधा असर भी मुख्यमंत्री किसान योजना पर पड़ता है क्योंकि बहुत से किसान दोनों योजनाओं में रजिस्टर्ड होते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से जैसे ही पीएम किसान की 20वीं किस्त जारी होगी उसके बाद मुख्यमंत्री योजना की किस्त भी आपके खाते में आने लगेगी। अगर आप पीएम किसान योजना में भी पात्र हैं और आपकी ईकेवाईसी व अन्य प्रक्रियाएं पूरी हैं तो आप खुद ब खुद मुख्यमंत्री योजना में भी योग्य मान जाएंगे।

Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 के महत्वपूर्ण लिंक्स:
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
आधिकारिक पोर्टल/रजिस्ट्रेशन
भुगतान स्टेटस चेक करने के लिए
पात्रता/नाम सूची देखने के लिए
शिकायत दर्ज करने के लिए
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
आधिकारिक वेबसाइट
20वीं किस्त स्टेटस चेक
नया रजिस्ट्रेशन
ई-केवाईसी अपडेट
शिकायत निवारण