Subhadra Yojana 2025 क्या है?
Subhadra Yojana 2025 – ओडिशा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महिला सशक्तिकरण योजना है। इस योजना के तहत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ₹50,000 की सहायता पाँच वर्षों में दी जाएगी, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
Subhadra Yojana 2025 का उद्देश्य
- महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना
- डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना
- ग्रामीण और शहरी गरीब महिलाओं को स्वावलंबी बनाना
- महिलाओं को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना और डिजिटली सशक्त बनाना
Subhadra Yojana 2025 लाभ (Benefits)
- कुल सहायता राशि ₹50,000 (5 वर्षों में)
- प्रति वर्ष लाभ ₹10,000 (दो किश्तों में)
- किस्त की राशि ₹5,000 – मार्च 8 (महिला दिवस) और रक्षा बंधन के दिन
- अतिरिक्त पुरस्कार हर पंचायत/वार्ड की 100 सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाली महिलाओं को ₹500 बोनस
- भुगतान कैसे होगा DBT (Direct Benefit Transfer) द्वारा आधार लिंक बैंक खाते में
- डेबिट कार्ड “Subhadra Debit Card” दिया जाएगा

Subhadra Yojana 2025 पात्रता (Eligibility)
- ओडिशा की स्थायी महिला निवासी
- आयु 21 से 60 वर्ष
- गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली (BPL कार्डधारी/NFSA/SFSS कार्ड)
- वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम
Subhadra Yojana 2025 अपात्रता (Who are not eligible)
- सरकारी कर्मचारी या संविदा कर्मचारी
- आयकर दाता
- जन प्रतिनिधि (MP/MLA आदि)
- जिनकी मासिक पेंशन ₹1,500 से ज्यादा या वार्षिक ₹18,000+ है
- जिनके पास 4पहिया वाहन है (छोटे व्यावसायिक वाहन छोड़कर)
- जिनके पास 5+ एकड़ सिंचित या 10+ एकड़ असिंचित भूमि है
Subhadra Yojana 2025 आवेदन प्रक्रिया
ऑफलाइन आवेदन –
- Mo Seva Kendra, आंगनवाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय में जाकर आवेदन किया जा सकता है
- आवेदन फॉर्म निशुल्क मिलते हैं
ऑनलाइन आवेदन –
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट subhadra.odisha.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है (फिलहाल पोर्टल बंद है, रक्षा बंधन के बाद दोबारा खुलेगा)
आवश्यक दस्तावेज़ –
- आधार कार्ड (बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए)
- eKYC अनिवार्य है (फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी)

Subhadra Yojana 2025 लेटेस्ट अपडेट
- अगली किस्त 9 अगस्त 2025 (रक्षा बंधन) को दी जाएगी – ₹5,000
- अब तक 1 करोड़+ महिलाओं को लाभ मिल चुका है
- जिन महिलाओं को छूट गया है, उनके लिए सर्वे होगा और वे पात्र पाई गईं तो पिछली किस्तें भी दी जाएंगी
योजना का प्रभाव –
- अब तक ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की राशि वितरित
- कई महिलाएं इस योजना से बिज़नेस, स्वरोजगार या सामुदायिक कार्य शुरू कर चुकी हैं
- जगतसिंहपुर जिले में महिलाओं ने मिलकर नदी सफाई कर सामूहिक मत्स्य पालन शुरू किया